कम भोजन करने से क्या फायदा होता है?HealthPlanet

Posted on Wed 14th Dec 2022 : 09:57

कम भोजन करने के ये 6 फायदे होते हैं-

पहला फायदा- भूख से थोड़ा सा कम खाने से सेहत बरकरार रहती है। शरीर भी ताकतवर बनता है। साथ ही, हमेशा स्फूर्ति बनी रहती है।

दूसरा फायदा- कम खाने से व्यक्ति रोगी नहीं होता। जबकि ज्यादा खाना पाचन में गड़बड़ी से कई बीमारियों की वजह बनता है। कम खाने से इनसे बचाव होता है।

तीसरा फायदा- जब व्यक्ति खान-पान नियंत्रित रख निरोगी रहता है तो जाहिर है कि उसकी उम्र बढ़ती है यानी लंबे वक्त तक स्वस्थ जीवन व्यतीत करता है।

चौथा फायदा- कम, नियमित और अच्छा खान-पान सुंदर संतान का पिता बनने में भी अहम साबित होता है।

पांचवा फायदा- कम भोजन से सेहतमंद और बलवान शरीर मन, वचन व व्यवहार को भी साधकर जीवन के सारे सुख बटोरना आसान बना देता हैं।

छटा फायदा- सबसे रोचक बात व फायदा यही है कि ऐसे व्यक्ति को कोई 'ज्यादा खाने वाला' या ज्यादा खाने से बढ़े मोटापे को लेकर ताना नहीं मारता और हंसी नहीं उड़ाता, या फिर खाने को लेकर टोकता नहीं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info